फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 Aug 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आउडसोर्सिंग कर्मचारियों को करीब पांच माह से वेतन नहीं मिल सका है। कई बार प्राचार्य से मांग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ठेकेदार इस ओर ध्यान ही दे रहा है। परेशान होकर आउडसोर्सिंग कर्मचारी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और वेतन की मांग करते हुए डीएम निधि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने प्राचार्य को बृहस्पतिवार को ही एक माह का वेतन दिलाने के निर्देश दिए। बाकी एक सप्ताह में वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। मानदेय न मिलने से परेशान राजकीय मेडिकल कॉलेज के करीब 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कई बार प्रदर्शन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो सभी। प्राचार्य कर्मचारियों भरोसा दिलाते आ रहे थे लेकिन वेतन नहीं मिल पा रहा था। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर परेशान हो गए। बृहस्पतिवार को कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने डीएम निधि श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। बताया कि मानदेय न मिलने से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द ही मानदेय नहीं दिलाया गया तो और भी दिक्कतें सामने आने लगेंगी। डीएम ने प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति से बात की और कहा कि कर्मचारियों को एक माह का वेतन आज ही उनके खाते में पहुंच जाना चाहिए। बाकी चार माह का वेतन एक सप्ताह में मिल जाना चाहिए। डीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें