फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में धनतेरस और दिवाली के लिए सजे बाजार, उमड़ रहे खरीदार

मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 05:50 PM IST

बदायूं में धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। दुकानें भी अब सुबह नौ बजे से खुलने लगी हैं। 11 बजते-बजते बाजार में अच्छी खासी संख्या में ग्राहक पहुंच जाते हैं। दोपहर बाद तो मुख्य बाजारों में निकलना मुश्किल हो जाता है। दुकानों के बाहर अस्थायी दुकानें भी सजावट के सामान और बर्तनों से सजी हुई हैं। बुधवार को घंटाघर, सराफा बाजार, छह सड़का बाजार, घास मंडी, पुराना बाजार, नया बाजार समेत अन्य सभी बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मिट्टी के दीयों की बिक्री शुरू हो गई है। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से बाजार रोशन हो रहा है। इसके अलावा आर्टिफिशियल फूलों से बनीं झालरें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। झालरों के अलावा दीपावली पर घरों के सजाने के लिए ग्राहक लक्ष्मी, गणेश व इनकी तस्वीरों के स्टीकर खरीद रहे हैं। इसके अलावा रंगोली बनाने के लिए सांचे भी खरीदे जा रहे हैं। दुकानदार श्याम कुमार ने बताया कि सांचे की कीमत 40 रुपये से शुरू हो रही है। दुकानदार ओमेंद्र ने बताया कि झालर सौ रुपये से शुरू हो रही हैं। मटकी, तितली, दीपक व अन्य आकृति की झालरें ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। दुकानदार डिपिन कुमार ने बताया कि धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। कॉपर और स्टील की अच्छी मांग है। त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें