फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डीपीओ को सौंपा ज्ञापन

मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 04:38 PM IST

बदायूं में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को मालवीय आवास पर हुआ। समस्या को सुनने के बाद मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। नारेबाजी की और जल्द मांगों को पूरा करने को ज्ञापन डीपीओ को सौंपा। मंगलवार को सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह पहुंच गईं। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। उनकी मांग हैं कि केवाईसी का काम उनसे नहीं कराया जाए। सरकार जो भी लाभ दे रही है वह सीधे लाभार्थी के खाते में भेजें। सरकार को कार्य कराना है, तो पहले 5जी मोबाइल फोन उपलब्ध कराए। उसके बाद ही कार्य हो पाएगा। विभाग द्वारा आंगनबाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है जिससे उनकी मानसिक स्थिति खराब होती है। कार्यकर्ताओं ने मांगें को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें