फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत में निकली भव्य श्रीराम बारात, झांकियों ने मोहा मन

उसहैत। नगर में शुक्रवार शाम 6 बजे भव्य श्रीराम बारात का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नखासा बाजार से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामलीला स्थल पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा, बृज की रासलीला, केरल का लोकनृत्य, भगवान राम दरबार, हनुमान जी और माता सरस्वती समेत दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने नगरवासियों का मन मोह लिया। जय श्रीराम के जयघोष के साथ पूरा नगर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सरस्वती जन शिक्षा मंदिर समेत नगर के प्रमुख स्कूलों के बच्चों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस भव्य आयोजन में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता, सुधीर कुमार, सौरभ भारद्वाज, मनोज गुप्ता, मोहित माहेश्वरी, अनिल कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें