बदायूं जिले के फैजगंज बेहड़ा क्षेत्र के गांव पाठकपुर में रविवार रात चोरों ने नकब लगाकर मकान में चोरी को आंजम दिया। चोर सोना-चांदी के जेवर सहित नकदी लेकर भाग गए। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य बिजली न आने की वजह से छत पर सो रहे थे। इस वजह से किसी को चोरी होने का आभास नहीं हुआ।
सोमवार सुबह तड़के चार बजे परिजन जागे और नीचे आकर देखा तो घर में सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारियां खुली थीं। उनमें रखा सोना-चांदी का जेवर गायब था। पीड़ित तीन भाइयों पुष्पेंद्र, संजीव व राजीव ने थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।