कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिलने या ना मिलने की अटकलों के बीच वहां के वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने टिकट न मिलने का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा है। उनका कहना है कि मीडिया की वजह से उन्हें अब तक टिकट नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- हम भारतीय जनता पार्टी से बड़े नहीं हैं। वहीं, कैसरगंज सीट पर भाजपा के अबतक कोई प्रत्याशी न उतारने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, हो सकता है कि इसके पीछे भाजपा की कोई रणनीति हो।