बिजनाैर जनपद के नगीना के ग्राम कोटरा व फतेहपुर के बीच सड़क किनारे एक युवक का जला हुआ शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिया के पास जलाया शव,80 प्रतिशत शरीर जला बुधवार सुबह ग्रामीण ने ग्राम कोटरा व ग्राम फतेहपुर के बीच सड़क किनारे दौलत वाली पुलिया के पास एक युवक का जला हुआ शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्र अधिकारी भरत कुमार सोनकर व थाना अध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है तथा उसका 80 प्रतिशत शरीर जला हुआ मिला है।