आज से बिजनौर गंगा बैराज पर हॉट एयर बैलून उड़ेगा। प्रशासन और एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर कंपनी से मिलकर इसे शुरू कर रही है। बुधवार शाम को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और सीडीओ पूर्ण बोहरा इसका उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।