बिजनौर। अफजलगढ़ के मानियावाला निवासी सृष्टी ने राखी मैमोरियल इंटर कॉलिज आसफाबाद चमन से बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 575 अंक लाकर 95.83 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया। सृष्टि के पिता सीताराम पेशे से किसान है। मां पुष्पा देवी ग्रहणी है। सृष्टि ने बताया कि रोज विधालय आना अतिरिक्त कक्षा व घर पर रहकर कम से कम 6से 8 घंटे पढ़ाई से उसे कामयाबी मिली हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने मातापिता एवं गुरुजनों को दिया है। उसकी अभिलाषा है कि वो आईएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। जिले में प्रथम स्थान मिलने पर परिजनों एवं विधालय में खुशी की लहर है। सृष्टी का एक भाई कम्पटीशन की तैयारी कर रहा है जबकि एक भाई यूपी पुलिस में फिरोजाबाद में तैनात है। विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या शर्मा ने सृष्टि को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।