फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में खड़ी वैगनआर कार बनी आग का गोला! रात में लौटे मालिक की कार सुबह जलकर खाक

बिजनौर जनपद में शनिवार सुबह धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान में उस समय हड़कंप मच गया, जब गली में खड़ी एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। कार से उठते धुएं और लपटों ने आसपास के लोगों को सकते में डाल दिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी। कार मालिक नूर ने बताया कि शुक्रवार की रात वह देहरादून से लौटने के बाद कार को घर के पास बने एक घेर में खड़ी कर सो गए थे। शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार जलती हुई आग के गोले में बदल गई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में लाखों रुपये कीमत की कार पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें