नूरपुर में पंचायत घर पर खड़ी एक कार में शार्ट सर्किट होने से कार धू-धूकर जल उठी, हादसा इतना बड़ा था कि वहां खड़ी एक कार व बाइक भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक तीनों वाहन जलकर राख हो गए थे। बता दें कि क्षेत्र के गांव फतेहाबाद स्थित पंचायत घर पर उस समय अफरातफरी मच गई जब गांव निवासी आशीष की एक्सयूबी 500 कार में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में ही खड़ी स्थाननीय निवासी पुनीत की जैन कार ने आग पकड़ ली, जिसके बाद पंचायत सहायक विजय नंगला निवासी विवेक की बाइक में आग लग गई, देखते ही देखते तीनों वाहन राख हो गए। बताया गया है कि कुछ देर पहले ही आशीष ने कार लाकर पंचायत घर पर खड़ी की थी कुछ देर बाद ही गाड़ी में अचानक आग लग गई। उस समय वहां एक अन्य कार व पंचायत घर मे काम कर रहे पंचायत सहायक विवेक की बाइक भी खड़ी थी। दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए मौके पर आग लगते ही अफरातफरी मच गई किसी प्रकार पंचायत सहायक ने अपनी जान बचाते हुए उपकरणों व आवश्यक दस्तावेज को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई बड़ी जन हानि होने से बच गई।