अफजलगढ़ के मोहल्ला नायकसराय में दो छोटे बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष के 52 वर्षीय मौहम्मद रफीक की मौत हो गई तथा दो बच्चे घायल हो गए सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष सुमित राठी ने सीएचसी पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नायकसराय में कुरैशी बिरादरी के दो छोटे बच्चों मोहम्मद अरहम पुत्र रफीक व सोनू पुत्र मुस्तफा का खेल खेल के बीच झगड़ा हो गया।जिसके बाद दोनों पक्ष के आठ दस लोग आपस में भीड़ गए। जिसमें एक पक्ष के मुस्तफा व शाहिल तथा उसके परिवार के अन्य लोग तथा दूसरे पक्ष के रफीक व उसका लड़का मोहम्मद फैज व मोहम्मद कैफ के बीच जबरदस्त मारपीट में बदल गई।झगड़े में रफीक पक्ष के रफीक मोहम्मद कैफ व मोहम्मद फैज घायल हो गए। जिसमें ईंट लगने के कारण रफीक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।रफीक को सीएचसी लाया गया । जहां चिकित्सक ने रफीक को मृत घोषित कर दिया। झगड़े की सूचना पर सीओ राजेश सिंह सोलंकी तथा थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे ।घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी हासिल की।सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।