मंडावली थानाक्षेत्र के गांव रामनगर में एक किसान की गाय ने दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया। बछड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण किसान के घर पहुंचे। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में किसान गजेंद्र सिंह की गाय ने रविवार की रात एक बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में क्षेत्र ग्रामीण गाय के बछड़े को देखने किसान के घर पहुंचे। दो मुंह वाले और तीन आंख वाले बछड़े का जन्म क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना है।