बिजनाैर के नजीबाबाद क्षेत्र के गांव अमीखानपुर ,जट्टीवाला भोगपुर, बीरूवाला सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ हुई वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल प्रभावित हुई। क्षेत्र के किसानों गुरु चरण सिंह,लखबीर सिंह, सुखजिंदर सिंह गोल्डी ,साहब सिंह आदि का कहना है कि लगभग 100 एकड़ भूमि में तैयार गेहूं की फसल काफी बड़े ओले गिरने से खेतों में बिछ गई। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने तहसीलदार अमित कुमार और ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को ज्ञापन देकर सर्वे करने की मांग की है। किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।