फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर के अफजलगढ़ में एकादशी के दिन खेला गया रंग, हुरियारों ने ढोल नगाड़ों के साथ निकाला रंग जुलूस

अफजलगढ़ में धूम धाम से एकादशी का रंग जलूस निकाला गया। हुरियारों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया ओर डीजे की धुन पर जमकर थिरके। इस मौके पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। सोमवार को इस वर्ष भी नगर में होली पर्व के पूर्व एकादशी का रंग जलूस ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ निकाला गया। हुरियारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया ओर डीजे की थाप पर जमकर थिरके। इस मौके पर हुरियारे हवन यज्ञ में आहुति भी देते हुए चल रहे थे।जुलूस नगर के मुहल्ला चिरंजीलाल से प्रारंभ होकर होली चौक, मुख्य बाजार, ढाली बाजार होता हुआ शिव मंदिर पहुंचा।वहां से गौहरअली खां होता हुआ वापस चिरंजीलाल पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जहां हुलियारों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया तथा डीजे के साथ जमकर ठुमके लगाए ।अनेक स्थानों पर जुलूस का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें