कालागढ़ कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघ व गुलदार के सक्रिय हो जाने पर मानव वन्यजीव संघर्ष की आशंका है। इसी को लेकर वन विभाग की सक्रिय हुई टीमों ने वनों में जलौनी (जलाने वाली) लकड़ी लेने जा रही महिलाओं को रोक दिया। साथ ही बाघ व गुलदार से होने वाले खतरों की जानकारी दी। सर्दी के चलते कालागढ़ के वनों में सीमावर्ती ग्रामों से लोग प्रवेश कर जाते हैं, जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।