फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गांव में बिजली गई, शोर मचा ‘चोर-चोर’... तभी गन्ने के खेत में अचेत मिली महिला, रातभर ताजपुर में हंगामा!

बिजनौर जिले के राजा का ताजपुर क्षेत्र के ग्राम पौटी में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की एक महिला गन्ने के खेत में अचेत अवस्था में मिली। गांव के निवासी 48 वर्षीय सविता देवी, पत्नी जयराम सिंह, शाम के समय नहर के पास गोबर डालने गई थीं। पति जयराम का कहना है कि उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति सविता को खींचकर पास के ईख के खेत में ले गए। सविता द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। महिला को ईख के खेत में अचेत पाया गया। सविता को तुरंत निचली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। इस घटना से जुड़ा एक और पहलू भी सामने आया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही गांव में बिजली चली जाती है, जिससे चोरी की आशंका और डर बना रहता है। कई दिनों से ‘चोर-चोर’ का शोर गांव में सुनाई देता रहा है। गुरुवार रात गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने ताजपुर बिजलीघर का घेराव कर लिया। ग्रामीणों में राशिद अहमद, लोकेन्द्र सिंह, नईम अहमद, सूरज सिंह, बृजेश कुमार, विनोद कुमार, मोनू और बबलू प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने रात के समय बिजली न काटे जाने की मांग की और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। थाना क्षेत्र में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें