फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महिला की सर्पदंश से मौत, तांत्रिक के चक्कर में पड़कर छह घंटे झाड़ फूंक कराते रहे परिजन

बिजनौर जनपद के राजा का ताजपुर में अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली। गल्लाखेड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (35) को बुधवार दोपहर सांप ने डस लिया, लेकिन अस्पताल ले जाने की बजाय परिजन तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक कराने में लग गए। करीब छह घंटे बाद अस्पताल पहुंची महिला की जान नहीं बच सकी। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मी देवी, जो पवन कुमार की पत्नी थीं, घर में टंकी से चावल निकाल रही थीं। इसी दौरान कमरे में छिपा सांप निकलकर उन्हें डस गया। उनकी चीख सुनकर परिजन दौड़े और पास के गांव रवाना में एक झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए, जहां करीब दो घंटे तक तंत्र-मंत्र किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें