हल्दौर के गांव अम्हेड़ा में चालक को नींद की झपकी आ जाने से ट्रक दूसरी साइड की ओर जा पहुंचा और अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। वहां बैठक में बैठे इंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।