फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों की अनोखी तरकीब, भालू बनकर खुद ही कर रहे अपनी सुरक्षा

डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Dec 2025 06:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चंदक क्षेत्र में बंदरों का उत्पात महीनों से बढ़ता जा रहा था। सैकड़ों की संख्या में बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे और कई बार ग्रामीणों पर हमला भी कर रहे थे। तंग आकर चंदोक गांव के युवाओं ने जुगाड़ निकालते हुए रुपये जोड़कर भालू की पोशाक खरीदी। जैसे ही युवक ने पोशाक पहनकर खेतों में जाना शुरू किया, बंदरों के झुंड डरकर जंगल की ओर भागने लगे। वहीं युवाओं का ये अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें