फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: रात को 10 बजते ही गांव में आ जाते हैं चोर, जागकर रातें काट रहे ग्रामीण, अंधेरे में टॉर्च से ढूंढे जा रहे बदमाश

बिजनौर जनपद के जलीलपुर क्षेत्र में चोरों के भय से ग्रामीण रात भर जाग रहें हैं। बीती रात थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर व धींवरपुरा में चोरो के होने का शोर मचता रहा। ग्रामीण इकट्ठा होकर गांव की आबादी व रास्तों पर घूमते रहें। गांव धींवरपुरा और बेगमपुर में रात दस बजे के बाद ही चोरों के होने की चर्चा आम हो गई। गांव बेगमपुर की तरफ चोरों के होने की चर्चा पर ग्रामीण ऊधर दौड़ लिए। गांव धींवरपुरा निवासी मुखराम सिंह भी अपनी लाठी लेकर गांव वालों के साथ हो लिए। घर जाकर देखा तो उनके मकान की दीवार में नकब लगा हुआ मिला। कोई नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें