बिजनौर के मंडावर में दो पक्षों के बीच में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान 14 साल का किशोर छह साल के रुहान को खींचकर घर में ले गया और ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगा दिया। इससे रुहान की तबीयत खराब हो गई। मेरठ के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद कार्रवाई होगी।