फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद-ग्रामीणों ने साहनपुर बिजली घर पर दिया धरना, उठाईं ये समस्याएं

डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Aug 2025 02:43 PM IST

बिजनौर नजीबाबाद में ग्रामीणों ने विद्युत निगम की विभिन्न समस्याओं को लेकर सहारनपुर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे साहनपुर बिजली घर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप था कि साहनपुर बिजली घर के विभिन्न फीडरों से विद्युत कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहराया है। गढ़वाला, मुख्तारपुर सहित कई फिडरों में तकनीकी खराबी के चलते गांव में पूरी रात बिजली ठप रहती है। शिकायत करने पर बिजली विभाग के एसएसओ ध्रुव कुमार ग्रामीणों से अभद्रता करते हैं। ग्रामीणों ने बिजली संकट सहित विभिन्न मांगों को लेकर साहनपुर बिजली घर पर धरना शुरू किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें