नजीबाबाद में वंदे मातरम की गूंज के साथ पटेल जयंती पर भाजपा ने एकता पदयात्रा का आयोजन किया। जीआईसी खेल मैदान से बुधवार को शुरू हुई एकता यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित एकता पदयात्रा का शुभारंभ एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के लिए दिए गए योगदान की चर्चा की। वंदे मातरम, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ एकता पदयात्रा में तिरंगे झंडे लहराए।समरसता , एकता, अखंडता, सद्भाव के संदेश के साथ कार्यक्रम संयोजक दिनेश सैनी की देखरेख में पदयात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह,भाजपा नेता राजीव अग्रवाल बलराज सिंह त्यागी, नकुल अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, विक्रांत चौधरी,अंकित राजपूत, मनीष सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार, नदीम सिद्दीकी के नेतृत्व में एकता पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्मला गोकुल सिंह सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची। यात्रा के समापन पर सरदार वल्लभ भाई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।