बिजनौर में बालिकाओं को खेत में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। तहसील के गांव प्रतापपुर में गांव के नरेंद्र उर्फ गुड्डे गांव की आठ साल की बालिका और उसकी बहन का मुंह दबा कर दुष्कर्म के इरादे से खेत में ले गया। बालिकाओं की मां की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप था कि शोर मचाने पर आरोपी बालिका को तालाब में धक्का देकर भाग गया। सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल कुमार द्वारा गठित टीम आरोपी की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस टीम गांव प्रतापपुर स्थित असलम शेख के आम के बाग पहुंची।पुलिस का आरोप है कि नरेंद्र उर्फ गुड्डे ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया। एजाज