फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: लोहड़ी पूजन के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया, समाजसेवी नागरिक हुए सम्मानित

नजीबाबाद में गीता भवन मंदिर समिति की ओर से बृहस्पतिवार की रात लोहड़ी पूजन, दहन एवं मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। नगर के मोहल्ला मकबरा स्थित श्री गीता भवन मंदिर परिसर में पंडित भोला शंकर शास्त्री ने विधि-विधान से लोहड़ी पूजन एवं दहन कराया। ढोल की थाप पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। प्रसाद स्वरूप रेवड़ी, खील और मूंगफली का वितरण किया गया। श्री गीता भवन एवं राधेश्याम मंदिर समिति की ओर से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एसके जौहर, जनक राज, लाला महाजन, डॉ. राजीव अरोड़ा और जॉनी पोपली ने समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनोद चावला, महेंद्र साहनी, लक्ष्मी देवी कालरा और आदर्श रानी तागरा शामिल रहीं। मकर संक्रांति पर्व के आयोजन में आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी अंकित सैनी, अमित ग्रोवर, राजन टंडन गोल्डी, राजीव गांधी, मुकेश छाबड़ा, नरेंद्र वाधवा, राकेश जुनेजा, पूनम ग्रोवर, नीरू तागरा, रमन चोपड़ा, ओम पाहवा, जतिन दुआ, हरभजन सिंह सहित पंजाबी समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें