फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बालावाली में गंगा के कटान से नजर आई इंडियन ऑयल की पाइप लाइन, पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति ठप

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में नांगलसोती क्षेत्र में गंगा का कहर जारी है। उफनाई गंगा करीब एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ बहा ले गई। पानीपत से नजीबाबाद आने वाली पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति भी गंगा ने ठप करा दी। पहाड़ों से निकली गंगा मैदानी क्षेत्र में कहर बरपा रही है। नांगलसोती के लालपुर सोजिमल में गंगा लगातार कृषि भूमि का कटान कर रही है। हालांकि गंगा एक सप्ताह से कृषि भूमि को अपने भीतर समा रही है। सोमवार से गंगा का विकराल रूप है। मंगलवार की देर शाम कृषि भूमि का कटान करते हुए आम के बाग तक पहुंच गई। सवेरा होते-होते गंगा ने पुराने आम के पेड़ों को अपने भीतर समाना शुरू कर दिया। बुधवार की दोपहर तक करीब डेढ़ दर्जन कीमती आम के पेड़ उफानाई गंगा लील चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें