फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: उमंग और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह गूंजे देशभक्ति के जयकारे

बिजनौर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलेभर में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया गया। जगह-जगह देशभक्ति के जयकारों से माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। नेहरू स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री ने किया ध्वजारोहण नेहरू स्टेडियम और इंदिरा बाल भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन किया। विकास भवन, बीएसए कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय, तहसील समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया गया। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति का माहौल अफजलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लगाकर रैली निकाली, जबकि किसान ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का माहौल नजर आया। शास्त्री चौक पर हुआ सामूहिक राष्ट्रगान ‘उजाला’ और आरवीआईटी की ओर से बिजनौर के शास्त्री चौक पर सुबह 10:30 बजे सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। राष्ट्रगान के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें