फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन पर लें मदद, पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति संगोष्ठी में महिलाओं और बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरुक,

बिजनौर जनपद के क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी में पुलिस की ओर से आयोजित मिशन शक्ति संगोष्ठी में उपस्थित महिलाओं व बच्चों को साइबर क्राइम से बचने और आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने की सलाह दी गई। ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी उर्फ बरखेड़ा के ग्राम सचिवालय में हुई मिशन शक्ति संगोष्ठी में थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह व महिला पुलिसकर्मी अंजू रानी व प्रियंका ने महिलाओं व बच्चों को सजग रहने की सीख व आत्म सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने, साइबर क्राइम से बचाव के लिए आधुनिकतावाद व लुभावने प्रलोभनों से बचने, निडर बनने, जरुरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने की सलाह दी। ग्राम प्रधान बिलकीस, पंचायत सदस्य गुलशमा, रिहाना, रजिया व मोबीना ने मिशन शक्ति को महिलाओं के लिए वरदान बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें