कालागढ़ में हर्षोल्लास के साथ हरेला पर्व मनाया जा रहा है। हरेला के मौके पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिन्दरपाल, वन क्षेत्राधिकारी ,कार्बेट वन्य जीव प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु, पुलिस व चिकित्सा विभाग के अधिकारी, संकाय सदस्य, शिक्षक, मिडिया कर्मियों, शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट कॉलेज, हाथीशाला, लकड़घाट क्षेत्र में पौधारोपण किया। पर्व के अंतर्गत आंवला, बहेड़ा, जामुन, अमलतास, जगरंडा आदि के 200 पौधे रोपे गये। अथहर महमूद सिद्दीकी