सरकार की ओर से गन्ने का भाव घोषित न किए जाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने हल्दौर चौराहे पर गन्ने की होली जलाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। किसानों ने मौके पर पहुंचे अपराध निरीक्षक धीरेन्द्र गंगवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना मुल्य 450 रुपये प्रति कुंतल शीघ्र घोषित करने, बिलाई शुगर मिल से समय पर भुगतान कराने, स्मार्ट मीटर लगने पर रोक लगाने, निराश्रित पशुओं को गौ आश्रय स्थलों में भिजवाने आदि की मांगें की गईं।