कालागढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में रामपुर के स्टेडियम में जनपद की ओर से खेलते हुए बिजनौर की टीम में जिले का गौरव बढ़ाया है। टीम की दोनों ही छात्राओं को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल से चयनित कर लिया गया है। अफजलगढ़ ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षा परिषद के बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के संचालक कादराबाद के बीएसए इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली में होगी। जिसके लिए जनपद बिजनौर की टीम में काजल ने रामपुर के स्टेडियम में मुदाराबाद मंडल की ओर से खेलते हुए जीत हासिल की। वह भिक्कावाला के सेंट मेरीस इंटरमीडिएट कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा है। गत वर्ष प्रदेशीय स्तर पर प्रयागराज में जिले का नाम रोशन कर चुकी है। उधर काजल के प्रदेशीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित हो जाने पर गांव मुरलीवाला व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्कूल की प्रधानाचार्या षिजीमौल पुत्तेशेरी व शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि काजल का कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति रुचि का परिणाम उसके भविष्य को संवारेगा। इस्लामनगर पंचायत के प्रधान चौधरी गीतेंद्र सिंह का कहना है कि पंचायत स्तर पर भी छात्रा ने ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा संदेश दिया है।