दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत रमा जैन कन्या महाविद्यालय की 100 स्नातक, स्नातकोत्तर की छात्राओं ने नजीबाबाद थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी और अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने थाने का भ्रमण कराया और पुलिस की कार्यप्रणाली की छात्राओं को जानकारी दी।