गांव सीकरी खुर्द के जंगल स्थित पटाखा फैक्टरी में बारूद में घर्षण होने के कारण तेज धमाका होने के बाद आग लगी। फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक आशीष व बालेश निवासी किशनपुर भोगन तथा अरुण निवासी सीकरी खुर्द झुलस गए। वहीं फैक्टरी की टीन शेड के परखचे उड़कर आसपास के खेतों में जा गिरे। मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। एसडीएम धामपुर व एएसपी पूर्वी ने आकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।