शहर के बबनपुरा निवासी हरि सिंह ने विकास अग्रवाल और सुनील अग्रवाल से 10 हजार रुपये पांच फीसदी ब्याज दर पर उधार लिए थे। रुपये न लौटाने पर दोनों भाइयों ने हरि सिंह पर फायरिंग की थी। अदालत में दोष सिद्ध हो गया। दोनों भाइयों को कोर्ट ने पांच-पांच साल की सजा दी है।