बिजनौर जनपद के धामपुर तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील स्तरीय पंचायत हुई । जिसमें चारों ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता निजामुद्दीन ने किसानों की बर्बादी के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि आज देश गुलामी की ओर बढ़ रहा है । उन्होंने किसानों से अपील की कि वह देश को गुलामी से बचाने के लिए एक होकर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि सभी देश के साथ खड़े रहो । अन्नदाता आज बर्बाद हो गया है। सरकारी नीतियां किसानों का दीवाला निकाल रही हैं। सरकार की ओर से डेढ़ साल पहले जो 13 महीने तक दिल्ली के सड़कों पर आंदोलन किया गया था। आज तक सरकार ने उन मांगों को पूरा करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया है। महंगाई को देखते हुए गन्ने का रेट कम है ।विद्युत निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिससे अनाप-शनाप बिल आने से उपभोक्ता मरने की स्थिति में है । लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक होकर आंदोलन करने की अपील की।