फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गन्ना प्रजाति 5009 को सामान्य प्रजाति मे लेने पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा गांव रतनपुर खुर्द में गन्ना क्रय केन्द्र हीमपुर दीपा बी पर गन्ना मिल द्वारा गन्ना प्रजाति 5009 को सामान्य प्रजाति मे लेने पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा खड़ा कर तोल बंद कराने की चेतावनी दी। हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रतनपुर खुर्द मे अवध शुगर मिल स्योहारा का गन्ना क्रय केन्द्र हीमपुर दीपा बी के नाम से लगा हुआ है।मंगलवार की सुबह गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया किसानों का आरोप था की मिल 5009 प्रजाति के गन्ने को लेने में आनाकानी कर रही है जबकि पिछले वर्ष यही गन्ना मिल ने अगेती प्रजाति में लिया था आरोप है की मिल द्वारा कराये गए सर्वे के दौरान मिल अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा इस गन्ने के बाबत किसानों को कुछ नही बताया गया बल्कि मिल अधिकारियों ने सभी प्रकार की गन्ना प्रजाति को अगेती प्रजाति मे लेने को कहा गया था अब मिल के चलते ही मिल अधिकारियों ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिये और 5009 प्रजाति के गन्ने को सामान्य प्रजाति में ले रहे है जिसे गन्ना किसान बर्दास्त नही करेगा। गन्ना किसानों का कहना है गन्ना प्रजाति 5009 को अगेती प्रजाति मे नही लिया जाता है तो मजबूरन गन्ना किसान तोल बंद कराने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान किसान सुरजीत सिंह प्रमोद कुमार, सोनू,अजीत सिंह, जीतेन्द्र सिंह,ब्रहमपाल, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें