फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 105 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता मुरारी सिंह उपजिलाधिकारी ने सौंपा गणना प्रपत्र

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील प्रशासन की टीम शुक्रवार को मौअज्जमपुर सादात गांव पहुंची। यहां 105 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता मुरारी सिंह के आवास पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अमित कुमार ने एसआईआर गणना प्रपत्र सौंपा। अधिकारियों ने मुरारी सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर क्षेत्रीय कानूनगो वीरेंद्र सिंह, बीएलओ संगीता रानी और लेखपाल महेश कुमार ने प्रपत्र भरने से जुड़ी जानकारी उन्हें समझाई। मुरारी सिंह ने अपने आधार कार्ड के माध्यम से एक जनवरी 1920 की जन्मतिथि की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भी एसआईआर प्रपत्र वितरण और भरने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें