फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेपर पर सील न होने का आरोप, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अध्यक्ष राजीव कृष्णा बोले-छानबीन में सही मिली सील, अफवाएं न फैलाएं

पुलिस भर्ती परीक्षा में बिजनाैर में अभ्यर्थियों ने पेपर पर सील न होने को लेकर हंगामा किया। वहीं इसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अध्यक्ष राजीव कृष्णा का कहना है कि बिजनौर के परीक्षा केंद्र केपीएस कन्या इंटर कालेज में दो छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनको प्रश्नपत्र खुले हुए मिले। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेकर पूरी छानबीन की है। सीसीटीवी फुटेज में प्रश्नपत्रों के बक्सों, कार्टन की सील सही स्थिति में मिली है। दो प्रश्नपत्रों के दो पैकेट पर केवल स्टिकर नहीं चिपका था। यह कोई पेपर लीक का मामला नहीं है। बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम से निकाल कर उसे वितरित करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण को लेकर कुछ भ्रामक खबरें चल रही हैं। बोर्ड ऐसी भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें