फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में चलकर यात्री ने दी आत्मदाह करने की धमकी

गजरौला से नजीबाबाद जा रही ट्रेन में एक यात्री ने खुद को पेट्रोल चेक कर आग लगाने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आते ही रेलवे विभाग हरकत में आया। मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर क्षेत्र का गांव निवासी भारत चांदपुर से ट्रेन में चढ़ा था। वह ट्रेन के दिव्यांगजन वाले डिब्बे में चढ़ गया और वहां बैठे कुछ बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने डिब्बा बंद कर लिया। ट्रेन जब हल्दौर पहुंची तो गार्ड मनोज कुमार ने डिब्बा खुलवाने का प्रयास किया। इस पर भारत में गार्ड को दरवाजे के नीचे से चिट्ठी पकड़ा दी। चिट्ठी में लिखा था कि उसकी जमीन उसे दिलवा दो। अगर कोई डिब्बे के पास आया तो पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा लेगा। इसके बाद घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। यह ट्रेन बिजनौर 10:10 पर पहुंच गई थी जिसके बाद से अभी तक रुकी खड़ी है। आरपीएफ जीआरपी और सिविल पुलिस उसे समझने में जुटे हैं। लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि यही समाधान करो। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने उसे जांच कर करवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें