फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंखा लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपीगंज के कोतवाली के भगवतपुर गांव में पंखा लगाते हुए करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। निहायत गरीब परिवार का युवक अपने पिता के साथ कामों में सहयोग करता था। भगवतपुर निवासी रामफल बिंद घर के सामने ही गुटखा इत्यादि की दुकान कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। इनके चार पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र आकाश बिंद (22) की मजदूरी कर पिता का सहयोग करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह घर पर ही था। दोपहर में वह घर में पंखा लगा रहा था। इस बीच पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वे तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें