फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में महिला की मौत, बाइक पर झपकी आने से गिरी, घर में मातम का माहौल

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 01:07 AM IST

सुरियावां थाना क्षेत्र के मतेथू-वहिदानगर मार्ग पर सोमवार की सुबह दशवतपुर गांव के पास नींद आने से बाइक से महिला नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह वीरमपुर गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए, लेकिन पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरमपुर गांव निवासी बीरबल बिंद रविवार को बाइक से अपनी पत्नी सुनीता देवी 35 को लिवाकर एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने गया। सोमवार को सुबह वह घर लौट रहा था। अभी वह दशवतपुर के पास पहुंचा था कि अचानक उसकी पत्नी बाइक से नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झपकी आने से महिला बाइक से नीचे गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से बीरबल उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका को देा लड़के और एक लड़की है। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें