भदोही के औराई थाना पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस, 4.84 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल फोन और चोरी की ₹3600 नकदी बरामद हुई। मामले में एसपी अभिनव त्यागी ने कार्रवाई की जानकारी दी।