फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी टूर्नामेंट की शुरूआत, तीरंदाजों ने लगाया निशाना

ज्ञानपुर में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर के हास्टल मैदान पर मंगलवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी टूर्नामेंट शुरू हो गया। पहले दिन बागपत के धनुर्धरों का दबदबा दिखा। अलग-अलग वर्ग में खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। निशाने पर तीर लगने पर लोगों ने उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी विशाल सिंह ने धनुष से टारगेट पर तीर चलाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अतिथियों ने प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि इससे जिले के खिलाड़ियों को भी तीरंदाजी में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 10, 13 व 15 वर्ष के बालक और बालिका के बीच संपन्न कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें