भदोही जिले में कोतवाली परिसर में छह लाख 40 हजार की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। शौचालय में सभी व्यवस्थाएं तो ठीक हैं, लेकिन दरवाजा न होने से उसका प्रयोग गिने-चुने लोग ही कर पा रहे है। शौचालय के तीन कक्षों में दरवाजा नहीं है। मजबूरी में लोग प्लाई के टुकड़े खड़े कर शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर बने शौचालय की इस दुर्दशा को लेकर लोगों में नाराजगी है। अधिशासी अधिकारी रामबदन ने बताया अराजक तत्वों ने दरवाजा तोड़ दिया गया है। उसकी शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी। संवाद