भारतीय सेना के शौर्य की प्रतीक आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया जा रहा है। बुधवार को भाजपा नेताओं ने जगापुर और अभोली ब्लॉक के दानूपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा जगापुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल से सचिवालय तक निकाली गई। जिसमें आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों और शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। गोपीगंज मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाईलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले अमेरिका चीन, तुर्किए जैसे देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। जिससे पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान पहुंचे। सेना ने दिखा दिया कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। मौके पर विंदेश गुप्ता, संतोष सिंह, प्रभाशंकर तिवारी, लालसाहब सिंह, लालमनि मिश्रा, सुरेश पाल आदि रहे। इसी तरह अभोली ब्लॉक के दानुपुर बाजार में तीन किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकली गई। ग्रामीणों ने जगह-जगज पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। हाथो में तिरंगा और सैकड़ों लोग बाइक लेकर यात्रा में शामिल हुए। दानूपुर बाजार त्रिमुहानी से तिरंगा यात्रा निकाली गई और शहीद झूरी सिंह स्मारक परऊपुर में पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। भाजपा अभोली मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और विजय प्रताप सिंह ने सेना के शौर्य का बखान किया। मौके पर विनय कुमार पांडेय, पिंटू सिंह, मंगल सिंह, अभिषेक सिंह, नीरज कुमार, लालचन्द्र बिंद, बाबूराम बिंद आदि मौजूद रहे।