फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के भरत टाकीज का ये वीडियो आपको डरा देगा, बेखौफ थार चालक का आतंक, बाइक और कार में मारी टक्कर, तीन घायल

कोतवाली क्षेत्र के भरत टाकीज के पास शनिवार की देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां पर तेज रफ्तार थार ने कार और दो बाइकों को टक्कर मार दी। पीड़ितों ने जब सवार को रोकने का प्रयास किया, तो वह कार और बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक बड़े कालीन निर्यातक का बेटा बताया गया। भदोही नगर के भरत टॉकीज के पास शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे स्टेशन रोड की ओर से आ रही काली थार बेकाबू हो गई और सामने खड़ी सफेद कार को टक्कर मार दी। वहीं, दो बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। इससे प्रजापतिपुर निवासी राजकुमार गौतम, मर्यादपट्टी निवासी मन्ना सरोज और जौनपुर के पचवल निवासी शुभम दूबे घायल हो गए। इसके बाद थार सवार और कार सवारों के बीच बहस शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन थार चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल राजकुमार ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और थार की लोकेशन ट्रेस किया। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घटना के सीसी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद थार की पहचान कर कब्जे में ले लिया गया है। कार (थार) चालक को रात ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें