सेंट थॉमस स्कूल, गोपीगंज में सोमवार को सीआईएससीई बोर्ड, नई दिल्ली की जोनल लेवल वॉलीबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।