जिले में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रभु श्रीराम अभिजित मुहूर्त 12.01 बजे जन्म लिए वैसे ही श्रद्धालुजन खुशी से झूमने उठे। भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयकारा से आकाश मंडल गूंज उठा। शुक्रवार शाम ढोल, तासा, डीजे के साथ जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली गई। गोपीगंज के सदर मोहाल के राम मंदिर पर 151 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा करके श्रीराम का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। गोपीगंज में सुप्रभातम प्रचार समिति के तत्वावधान में बाबा कबूतर नाथ मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षक केंद्र रही। केसरिया ध्वज व तोरण द्वार से केशरिया मय हुए नगर में रामजी की निकली सवारी...रामजी की लीला है न्यारी.... रामजी की सेना चली....आदि सुमधुर गीत की ध्वनि पर लोग थिरकते रहे। धर्म ध्वजा लहराते हुए निकले लोग देवी देवताओ की आकर्षक झांकी। प्रभु श्रीराम का रथ के साथ नगर का भ्रमण किया। कतारबद्ध होकर लोगों ने मकान की छतों से पुष्प वर्षा की गई। पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। महराजगंज और जंगीगंज बाजार शोभायात्रा निकाली गई। जंगीगंज चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव टीम के साथ मुस्तैद रहे। यहां राम कृष्ण मिश्रा, अरविंद, धनजय दुबे, राजकुमार सेठ, नितिन मौजूद रहे। खमरियां में मां काली की झांकी निकाली गई। अरविन्द मोदनवाल, अनुज बरनवाल मौजूद रहे।