फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण कोटा बढ़ाने के लिए प्रमासपा का धरना; VIDEO

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग लेकर बुधवार कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। पीएम को संबोधित पत्रक डीएम को सौंप कर 20 अति पिछड़ी जातियों को 25 प्रतिशत आरक्षण कोटा दिलाने की आवाज उठाई। कहा कि मांग के समर्थन में हर स्तर से संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि आरक्षण की मांग लेकर प्रमासपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। पार्टी के लोग बिंद, केवट, कश्यप, निषाद, नाई, विश्वकर्मा, चौहान, पाल, प्रजापति, गौंड़, कहार, मौर्य, राजभर, माली, हलवाई, अंसारी, डफाली, हाशमी समेत कुल बीस अति पिछड़ी जातियों को 25 प्रतिशत अलग से आरक्षण बढ़ाकर दिया जाए। इसको लेकर पूर्व में भी आवाज उठाई गई, लेकिन शासन स्तर से संज्ञान में न लिए जाने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मौके पर रामजीत बिंद, लालचंद्र, रामसजीवन, नंदलाल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें